अगर आपने हाल ही में घर खरीदा है या घर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Pradhan Mantri Awas Yojana आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस योजना से आप अपने होम लोन पर ₹1.8 लाख तक की सब्सिडी पा सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं PMAY 2.0 के बारे में।
प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है?
प्रधानमंत्री आवास योजना भारत सरकार की एक अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम है, जिसका उद्देश्य सभी को अपना घर उपलब्ध कराना है।
इस योजना के दो वर्टिकल हैं:
- शहरी क्षेत्र (Urban)
- ग्रामीण क्षेत्र (Rural)
इस आर्टिकल में हम Urban वर्टिकल Pradhan Mantri Awas Yojana 2.0 के बारे में चर्चा करेंगे।
शहरी वर्टिकल के चार मुख्य वर्टिकल्स:
- Beneficiary Led Construction (BLC) – अपने प्लॉट पर घर बनाने वाले लोग।
- Affordable Housing in Partnership (AHP) – घर खरीदने और बनाने दोनों के लिए।
- Affordable Rental Housing – रेंटल हाउसिंग के लिए।
- Credit Linked Subsidy Scheme (CLSS / ISS) – होम लोन पर ब्याज सब्सिडी।
Pradhan Mantri Awas Yojana 2.0 के लिए पात्रता
आय आधारित वर्ग (Income Criteria)
- EWS (Economically Weaker Section): सालाना फैमिली इनकम ₹3 लाख तक
- LIG (Low Income Group): सालाना फैमिली इनकम ₹3 – 6 लाख
- MIG (Middle Income Group): सालाना फैमिली इनकम ₹6 – 9 लाख
प्रेफरेंस (Priority)
- विधवाएँ और सिंगल महिला
- फिजिकल डिसेबिलिटीज वाले लोग
- वरिष्ठ नागरिक
- SC/ST वर्ग और कमजोर समाज के सदस्य
- सफाई कर्मचारी, स्ट्रीट वेंडर्स, आर्टिशंस, आंगनबाड़ी वर्कर्स, बिल्डिंग और कंस्ट्रक्शन वर्कर
जरुरी जानकारी :- PMEGP Loan Yojana 2025: 50 लाख तक के बिजनेस लोन पर 35% तक की सब्सिडी – आवेदन प्रक्रिया जानें!
Credit Linked Subsidy Scheme (CLSS)
CLSS वर्टिकल PMAY 2.0 का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है।
शर्तें
- पहली बार घर खरीदना या घर निर्माण के लिए होम लोन लेना।
- सालाना इनकम ₹9 लाख से कम।
- लोन की अधिकतम सीमा: ₹25 लाख।
- घर की अधिकतम कीमत: ₹35 लाख।
- कारपेट एरिया: 120 वर्ग मीटर तक।
- सब्सिडी ₹1,80,000 तक, 5 साल की वार्षिक किस्तों में।
- सब्सिडी सीधे लोन अकाउंट में डिपॉजिट होगी।
ब्याज सब्सिडी
- बैंक का होम लोन रेट: 8%
- सरकार सब्सिडी देती है: 4%
नोट: लोन को कम से कम 5 साल तक चालू रखें ताकि पूरी सब्सिडी मिल सके।
Pradhan Mantri Awas Yojana 2.0 में आवेदन कैसे करें?
- ऑनलाइन वेबसाइट: PMAY.GOV.IN
- आवश्यक डॉक्यूमेंट्स:
- आधार कार्ड (सभी फैमिली मेंबर)
- बैंक अकाउंट डिटेल्स
- इनकम प्रूफ
- लैंड/प्लॉट डॉक्यूमेंट (BLC वर्टिकल के लिए)
- बैंक से होम लोन का सेंक्शन लेटर और अकाउंट नंबर
- आवेदन करने के बाद एक कमेटी आपकी पात्रता जांचेगी।
जरुरी जानकारी :- Yuva Udyami Vikas Yojana 2025: उत्तर प्रदेश के युवाओं को मिलेगा ₹5 लाख तक का ब्याज मुक्त लोन
Pradhan Mantri Awas Yojana 2.0 के लाभ
- सब्सिडी: ₹1.8 लाख तक
- एलिजिबिलिटी: 90 – 95% लोग पात्र
- केंद्र सरकार द्वारा वित्तीय मदद सीधे लोन अकाउंट में
- स्कीम अवधि: 1 सितंबर 2024 से 2029 तक
- लाभार्थी वर्ग: EWS, LIG, MIG, विधवा, वरिष्ठ नागरिक, डिसेबिलिटीज वाले, SC/ST
Pradhan Mantri Awas Yojana FAQs
निष्कर्ष
Pradhan Mantri Awas Yojana 2.0 सिर्फ गरीबों के लिए नहीं है। मिडिल क्लास फैमिली भी इसका लाभ उठा सकते हैं। अगर आप अपना पहला घर खरीद रहे हैं या होम लोन के लिए आवेदन करने वाले हैं, तो Pradhan Mantri Awas Yojana 2.0 में आवेदन करना जरूरी है।
सबसे अहम बात:
- ऑनलाइन आवेदन करें
- सभी डॉक्यूमेंट तैयार रखें
- होम लोन कम से कम 5 साल तक जारी रखें
इस योजना से आप ₹1.8 लाख तक की सब्सिडी का फायदा उठा सकते हैं।
